Home उत्तराखंड ख़राब मौसम के चलते स्कूलों में छुट्टी – बर्फ बारी के बाद ठंड में इजाफा
उत्तराखंडसमाज

ख़राब मौसम के चलते स्कूलों में छुट्टी – बर्फ बारी के बाद ठंड में इजाफा

159

पिथौरागढ़ जनपद भर में हल्की बारिश के बाद उच्च हिमालय क्षेत्र मुनस्यारी में बर्फबारी के साथ ही ठंड में काफी इजाफा हो गया है।

आज उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट आई है।

वहीं मुनस्यारी में बर्फ बारी का लुफ्त उठा रहे लोगों ने पर्यटकों से निवेदन किया की एक इंच बर्फबारी होने के बाद यात्री जौलजीबी से होते हुए मुनस्यारी को आ सकते है

वहीं मुनस्यारी का तापमान 02 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे लोग ठंड से बचने के लिए हीटर और आग का सहारा ले रहे हैं ¹।

बर्फबारी के कारण जिले के कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई है, और लोगों को गर्म कपड़ों की आवश्यकता महसूस हो रही है।

मुनस्यारी के हंसलिंग, पंचाचूली, छिपलाकेदार, नागिनीधुरा चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ है, जिससे ठंड और भी बढ़ गई है,

गौरतलब है की जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनज़र जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को शनिवार, 24 जनवरी 2026 को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं, ताकि विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जनपद में आए पर्यटकों (टूरिस्ट) से भी अपील की है कि वे ऊँचाई वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें तथा किसी भी प्रकार के जोखिम से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...