Home उत्तराखंड देशभक्ति, कर्तव्य और अनुशासन के प्रतीक 1962,65,71 युद्ध के हीरो गोपाल सिंह नही रहे
उत्तराखंडसमाज

देशभक्ति, कर्तव्य और अनुशासन के प्रतीक 1962,65,71 युद्ध के हीरो गोपाल सिंह नही रहे

164

पिथौरागढ़
पूर्व सैनिक सूबेदार गोपाल सिंह पवार (85 वर्ष) में बीते दिवस 29 जनवरी 2026 को बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।

वे भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 5वीं कुमाऊँ रेजिमेंट में सूबेदार के पद पर रहकर देश सेवा कर चुके थे।

अपने गौरवमयी सैन्य जीवन (1961–1990) के दौरान सूबेदार गोपाल सिंह पवार जी ने 1962, 1965 एवं 1971 के ऐतिहासिक युद्धों में सक्रिय भूमिका निभाई तथा जम्मू–कश्मीर, असम एवं राजस्थान जैसे विषम और दुर्गम क्षेत्रों में अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएँ प्रदान कीं।

वे न केवल एक उत्कृष्ट सैनिक थे, बल्कि सामाजिक जीवन में भी सरल, मृदुभाषी, अनुशासित एवं प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से डीडीहाट क्षेत्र ने एक कर्मठ, राष्ट्रभक्त और आदर्श नागरिक को खो दिया है।

उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
आज प्रातः 8 बजे आंबेडकर वार्ड, डीडीहाट स्थित उनके मूल निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जहाँ नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के क्षेत्र संयोजक डीडीहाट पूर्व सैनिक गोविंद कन्याल साहब, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डीडीहाट कर्नल भूपेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रतिनिधि सूबेदार भीम सिंह, शेर सिंह चुफाल, महेंद्र कन्याल, गोविंद लाल साह सहित अनेक पूर्व सैनिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ द्वारा इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सूबेदार गोपाल सिंह पवार जी को एक सच्चा देशभक्त, पूर्व क्षती और अनुकरणीय सैनिक बताया गया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...