Home उत्तराखंड ग्रामीण बेटी ललिता कोहली ने बढ़ाया गांव का मान ITBP में चयन से रचा इतिहास
उत्तराखंडसमाज

ग्रामीण बेटी ललिता कोहली ने बढ़ाया गांव का मान ITBP में चयन से रचा इतिहास

79

पिथौरागढ़ – जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ से लगभग 13 किलोमीटर दूर जाखपंत (पन्यूनी) गांव की बेटी ललिता कोहली पुत्री गंगाराम कोहली एवं माता मुन्नी देवी, ने अपने संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

एक निर्धन परिवार में जन्मी ललिता चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं।

सीमित संसाधनों और अनेक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया।


ललिता कोहली का वर्ष 2025 में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में चयन हुआ तथा दिनांक 28 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक पासिंग आउट परेड पूरी कर उन्होंने राष्ट्रसेवा के पथ पर पहला सशक्त कदम रखा।.

यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि ललिता अपने गांव की पहली बेटी हैं, जिन्होंने किसी रक्षा बल में स्थान प्राप्त किया है।


उनकी यह सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव, क्षेत्र और विशेषकर ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। यह सिद्ध करता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो पहाड़ की बेटियां भी देश की सीमाओं की रक्षा कर सकती हैं।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूर्व सैनिक संगठन, गांव के पूर्व सैनिक हरीश पंत, संजय कोहली, होशियार सिंह, उप प्रधान जीवन कोहली सहित समस्त ग्रामवासियों ने ललिता कोहली को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...