Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ मेयर कल्पना देवलाल को ज्ञानप्रकाश संस्कृत पुस्तकालय समिति ने किया सम्मानित
उत्तराखंडसमाज

पिथौरागढ़ मेयर कल्पना देवलाल को ज्ञानप्रकाश संस्कृत पुस्तकालय समिति ने किया सम्मानित

30

पिथौरागढ़। ज्ञानप्रकाश संस्कृत पुस्तकालय सभागार में आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी में नगर के प्रबुद्ध साहित्यकारों एवं कवियों ने मेयर कल्पना देवलाल को उनके नगर निगम में एक वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए उन्हें साहित्य नागरिक सम्मान से विभूषित किया।

इस दौरान मंजुला अवस्थी ने उनके सम्मान पत्र का वाचन करके उनके सफल कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही उनका माल्यार्पण कर उन्हें सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न तथा अंग वस्त्र से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय समिति के निदेशक प्रसिद्ध लेखक और समाज सुधारक डाॅक्टर पीताम्बर अवस्थी ने मेयर कल्पना देवलाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने सरल स्वभाव, कार्यकुशलता और कर्तव्य परायणता के फलस्वरूप इन्होंने कम समय में ही लोकप्रियता हासिल कर ली है।

हमारी प्रभु से प्रार्थना है कि वह निरन्तर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहें। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पंत ने कहा कि मेयर जैसे प्रतिष्ठित पद में होने के बावजूद कल्पना देवलाल का व्यक्तित्व जिस तरह सहज और सरल है और वह नगर के हर नागरिक के लिए सर्वसुलभ हैं उस से नगर की जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता बड़ी है। मेयर कल्पना देवलाल ने सभी साहित्यकारों एवं कवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता को यदि नगर निगम के कार्यों में कोई कमी दिखाई देती है तो वह स्वयं मुझसे आकर मिले। मैं नगर वासियों की हर समस्या का समुचित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हूं‌। काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी सुंदर कविताओं का पाठ करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान डाॅक्टर आनन्दी जोशी, डाॅक्टर प्रमोद‌ कुमार श्रोत्रिय, कौशल्या देवी, लक्ष्मी आर्या, आशा सौन, डाॅक्टर नीरज चंद्र जोशी, उमा पाटनी अवनि, भावना भट्ट, शेखर चौसाली, योगेश भट्ट, जय श्री लोहनी, हेमा देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...