Home उत्तराखंड शौर्य चक्र विजेता शहीद नायक उर्बा दत्त की 28वीं पुण्यतिथि पर शहीद द्वार का भव्य उद्घाटन*
उत्तराखंडसमाज

शौर्य चक्र विजेता शहीद नायक उर्बा दत्त की 28वीं पुण्यतिथि पर शहीद द्वार का भव्य उद्घाटन*

80

जनपद पिथौरागढ़ के मजीरकांडा ग्राम में आज शहीद नायक उर्बा दत्त की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा गांव पर दो शहीदो के नाम पर बने शहीद उर्वा दत्त शौर्य चक्र तथा शहीद पुष्कर दत्त भट्ट शहीद द्वार का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद के पैतृक गांव में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदो के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। पूर्व सैनिक संगठन ने शहीद परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि संगठन परिवार के सुख-दुख में सदैव एक सदस्य की भांति साथ खड़ा रहेगा।

सेना मुख्यालय के माध्यम से पधारी 6 राज राइफल यूनिट के नायब सूबेदार यामिन खान एवं 10 जवानों द्वारा शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सलामी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धा-सुमन तथा पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया।

ज्ञातव्य है कि नायक उर्बा दत्त कुमाऊं रेजिमेंट की तृतीय बटालियन में कार्यरत रहते हुए ऑपरेशन रक्षक के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी वीरता के सम्मान में भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से अलंकृत किया था।

शहीद उर्वा दत्त की वीरांगना मंजू भट्ट तथा शहीद पुष्कर दत्त भट्ट की वीरांगना माधवी देवी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर शहीद द्वार का उद्घाटन किया गया। संगठन के धर्मगुरु नवीन गुरुरानी जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शहीद द्वार का पूजन सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वीरांगना मंजू भट्ट तथा माधवी देवी जी ने भावुक शब्दों में संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद द्वार आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। पूर्व सैनिक संगठन द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में 3 कुमाऊं रेजीमेंट के सूबेदार मेजर गोविंद बल्लभ, सूबेदार जगत सिंह, सूबेदार लक्ष्मण सिंह, नायब सूबेदार हयात सिंह,
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से: बिमला चंद (प्रशासनिक अधिकारी), हवलदार बी.सी. जोशी (ब्लॉक प्रतिनिधि)
ग्राम प्रतिनिधि: रेखा भट्ट (ग्राम प्रधान), कमला भट्ट (क्षेत्र पंचायत सदस्य), श्री पुष्कर भट्ट (पूर्व बीटीसी सदस्य), ललित भट्ट (सामाजिक कार्यकर्ता)
सहित पूर्व सैनिक संगठन के प्रहलाद सिंह दिवाकर सिंह शेर सिंह गिरधर सिंह श्याम विश्वकर्मा सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिक संगठन ने संकल्प लिया कि शहीदों की स्मृति को सदा जीवित रखा जाएगा तथा युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को निरंतर जागृत किया जाता रहेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...