Home उत्तराखंड NSS विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस :NSS के स्वयंसेवी का पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति रुझान
उत्तराखंडसमाज

NSS विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस :NSS के स्वयंसेवी का पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति रुझान

78

पिथौरागढ़ संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर के *राष्ट्रीय सेवा योजना* *(NSS)* के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओगला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का *चतुर्थ दिवस (24-02-2026)* उत्साह और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ।

स्वयंसेवियों को बहुत कुछ सीखने को मिला। जिस प्रकार से शिविर में दिन बढ़ते जा रहे है सभी स्वयंसेवियों को प्रतिदिन बहुत कुछ अनुभव मिलता जा रहा है।

प्रतिदिन की भांति प्रातःकालीन सत्र में योग प्रशिक्षक *Uma digaari* द्वारा छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया।

उन्होंने जीवन में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है।

योगाभ्यास के उपरांत स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा *ओगला ग्राम पंचायत के जिमीवाल ग्राम क्षेत्र के रास्तों और नौलों की साफ सफाई की गई* ग्राम निवासियों द्वारा स्वयंसेवी के इस कार्य की काफी सराहना भी की गई ।

इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जिमीवाल तोक में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता अभियान भी संचालित किया। तथा लोगों धूम्रपान के दुष्परिणामों से अवगत कराया ।

अपराह्न सत्र में संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर की प्रभारी प्राचार्या प्रोफेसर डॉ प्रेमलता पंत जी की अध्यक्षता तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश कोहली देखरेख में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप वन दरोगा सुनीता पाठक , पंकज रावत जी ( वन दरोगा ), सलमान हुसैन जी (वन दरोगा), वन आरक्षी कुलदीपक, पंकज सिंह( वन आरक्षी ) , वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ टीका सिंह , जनप्रतिनिधि के रूप में धीरज जिमीवाल और विजय सिंह जेठी, समन्वयक पंचायत एवं महिला सशक्तिकरण श्रीमती गंगा बसेड़ा , समन्वयक महिला एवं भूमि अधिकारी नेहा पाल , समन्वयक राजी जन जाति सशक्तिकरण खधोत ओझा एवं श्रीमान मृगेंद्र उपस्थित रहे।

गांव की वरिष्ठ महिलाएं और पुरूष माधवी पाठक , मुन्नी पाठक और धीरू जिमीवाल इसके अतिरिक्त ग्रामप्रधान सुंदर जिमीवाल उपस्थित थे।

प्रोफेसर डॉ टीका सिंह जी द्वारा स्वयंसेवियों को स्वरोजगार के विषय में जानकारी दी गई,

इसके अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ टीका सिंह जी द्वारा स्वयंसेवियों को AI (Artificial intelligence) के बारे में भी बताया।तत्पश्चात *समन्वयक महिला एवं महिला सशक्तिकरण गंगा बसेड़ा द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय में स्वयंसेवियों को जागरूक किया ।

वन दरोगा पंकज रावत *पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी तंत्र , जैव विविधता* आदि विषयों पर विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए पर्यावरण से संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने जिज्ञासापूर्वक प्रश्न पूछकर विषय को गहराई से समझा। जनप्रतिनिधि विजय जेठी द्वारा भी स्वयंसेवियों को ।इसके अतिरिक्त अन्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के प्रति अपने विचार रखे गए।

दिवस के अंत में *कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश कोहली* द्वारा सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। शिविर के चतुर्थ दिवस की शुरुआत से अंत तक स्वयंसेवियो को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला इसके अतिरिक्त ग्रामीण परिवेश को और अधिक गहराई से जानने का मौका भी मिला। चतुर्थ दिवस का यह आयोजन योग, पर्यावरण संरक्षण , स्वच्छता अभियान : ग्रामीण परिवेश में जागरूकता , और बौद्धिक विकास के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिसने स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...