पिथौरागढ़ – जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू जी शिष्टमंडल के साथ आज तहसील मुख्यालय मुनस्यारी पहुंचकर नवनियुक्त उप जिलाधिकारी डॉ ललित मोहन तिवारी से मुलाकात कर उन्हें ओम पर्वत की छायाचित्र सप्रेम भेंट कर उनका स्वागत किया,
इस दौरान तहसील मुनस्यारी की विभिन्न क्षेत्रों की समस्या से उन्हें अवगत करवाया।
इस दौरान उन्होंने कहा बोना,गोल्फा, आपदा प्रभावित परिवारों का विस्थापन कर मुआवजा देने,
व धापा,मालुपाती, के आपदा प्रभावित परिवारों को दूसरी किस्त धन आवंटन करने ,क्वरी से जिमिया मोटर मार्ग को चौरीकरण कर मोटर मार्ग ठीक करने, बोना,रिगू, चुलकोट,साई पोलू, क्वीरीजिमीया, मैं लगी जिओ की टावर को ठीक कर नेटवर्क को सुचारु करने,
गरीब किसानों को उनके कृषि योग्य भूमियों का मुआवजा जो मोटर मार्ग निर्माण कार्य में काटे गए थे,
इसके साथ ही अनेक समस्याओं से अवगत करवाया वहीं उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है,
कि तत्काल विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश महासचिव हिमांशु चुफाल, प्रलाद सिंह, किशोर सिंह जी आदि लोग उपस्थित रहे।














Leave a comment