Home उत्तराखंड दुःखद घटना सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल
उत्तराखंडसमाज

दुःखद घटना सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

72

उत्तराखंड राज्य के विकास खंड स्याल्दे के ग्राम चिन्तोली में रविवार को एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बड़ा हादसा हो गया,

जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रहरी चन्दन सिंह, ग्राम चिन्तोली देघाट ने थाना देघाट को सूचना दी कि गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई है,

जिसमें चार लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया गया।


स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने दर्शन सिंह (24 वर्ष) पुत्र छोदाण सिंह और चन्दन सिंह (24 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह निवासी चिन्तोली को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गोपाल सिंह (24 वर्ष) पुत्र गब्बर सिंह और नरेन्द्र सिंह (18 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह निवासी चिन्तोली घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली नगचुलाखाल से चिन्तोली सामान लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर
ट्राली पलटने से हादसा हो गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...