Home उत्तराखंड बागेश्वर में एक दर्दनाक सड़क हादसा बालक ने तोड़ा दम
उत्तराखंड

बागेश्वर में एक दर्दनाक सड़क हादसा बालक ने तोड़ा दम

106

उत्तराखंड
बागेश्वर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। नीलेश्वर सड़क पर भगवती मंदिर के समीप कपकोट वन विभाग में तैनात वन आरक्षी संदीप का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में उनकी चार साल की मासूम बेटी पूजा की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि वन आरक्षी संदीप अपने परिवार के साथ वाहन से जा रहे थे। जैसे ही वाहन भगवती मंदिर के पास पहुंचा,

अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त वाहन में संदीप, उनकी बेटी पूजा, भाई राहुल सवार थे। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि मासूम पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई।

आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मासूम की मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...