पिथौरागढ़ लालमणि भट्ट एवं धाना देवी स्मृति सम्मान 2026
शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन हेतु सुरभि सेवा समिति के उपाध्यक्ष तुलसीदत्त भट्ट शिवालिक ग्रीन्स बारात घर बस्ते पिथौरागढ़ द्वारा अपने माता-पिता लालमणि भट्ट एवं धाना देवी की स्मृति में जी.आइ.सी मायालेख में 20 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और 500-500 रूपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विकास पंत की अध्यक्षता और मनोहर सिंह मेहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में समिति के सचिव मोहन चंद्र पाठक ने समिति के उद्देश्य एवं कार्यों की जानकारी दी।
मुख्यअतिथि समाजसेवी महेश चंद्र मखौलिया,जयप्रकाश देवलाल,डॉक्टर आशा जोशी, कंचन गैंड़ा, डॉक्टर तारा सिंह,एच.एस चौहान, भुवन चंद्र जोशी ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया,जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा मांगल गीत, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा सभी विद्यार्थियों को पेन और फल एवं छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।














Leave a comment