Home उत्तराखंड कार पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत; चार गंभीर घायल, उफनती सरयू किनारे जोखिम भरा रेस्क्यू
उत्तराखंड

कार पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत; चार गंभीर घायल, उफनती सरयू किनारे जोखिम भरा रेस्क्यू

85

पिथौरागढ़ । लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार दोपहर घाट-पनार मार्ग पर मसान बाबा मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक विशाल बोल्डर गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। बोल्डर की चपेट में आने से ऑल्टो कार संख्या UK05TA2878 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में संदीप कुमार (35) पुत्र भवानी राम की मौत हो गई, जबकि सुनील कुमार (23) पुत्र आनंद राम, राहुल कुमार पुत्र शंकर, मनोहर लाल पुत्र जोगाराम और सुभाष राम पुत्र शिवराम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी ग्राम टिम्टा, तहसील गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के निवासी बताए गए हैं।
हादसे के बाद दो लोग वाहन के अंदर फंस गए, जबकि दो यात्री छिटककर उफनती सरयू नदी के किनारे जा गिरे। तेज बहाव और लगातार बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू अभियान में प्रशासन का सहयोग किया। होटल स्वामी पप्पू सामंत, श्याम सिंह सामंत, मदन सामंत और लाल सिंह सामंत ने नदी की ओर उतरकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।
सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा जे एस चुफाल के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में चिकित्सा टीमें मौके पर पहुंचीं।
प्राप्त सूचना के अनुसार संदीप कुमार को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायलों में एक को लोहाघाट रेफर किया गया, जबकि तीन अन्य घायलों को बेहतर उपचार के लिए पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेस्क्यू में सहयोग करने वाले स्थानीय लोग:
पप्पू सामंत, श्याम सिंह सामंत, मदन सामंत और लाल सिंह सामंत।
मृतक: संदीप कुमार (35) पुत्र भवानी राम।
घायल: सुनील कुमार (23) पुत्र आनंद राम, राहुल कुमार पुत्र शंकर, मनोहर लाल पुत्र जोगाराम और सुभाष राम पुत्र शिवराम

बॉक्स –

घायलों से मिले सीएमओ, चिकित्सकों को दिए बेहतर उपचार के निर्देश

पिथौरागढ़। घाट-पनार सड़क पर हुई दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफाल स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया।
सीएमओ ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और सभी संबंधित चिकित्सकों को तत्काल बुलाकर घायलों के लिए समुचित एवं बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराई। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर कोतवाली मुनस्यारी, फायर सर्विस व पुलिस लाईन की कार्रवाई

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के...

पुलिस ने 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

चंपावत जनपद के लोहाघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट...

घाट–पिथौरागढ़ मार्ग पर कल रात्रि टला बड़ा हादसा

पिथौरागढ़ पहाड़ी से अचानक आए पत्थर से बचने के प्रयास में वाहन...

कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़(धारचूला), धारचूला तहसील के अंतर्गत कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य...