Home उत्तराखंड 17 फीट का अजगर,90 किलो के विशालकाय बर्मीज पाइथन ने टेड़ा गांव में मचाई दहशत,
उत्तराखंड

17 फीट का अजगर,90 किलो के विशालकाय बर्मीज पाइथन ने टेड़ा गांव में मचाई दहशत,

67

रामनगर के टेड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत से निकलकर एक विशालकाय बर्मीज पाइथन आबादी की ओर पहुंच गया। करीब 17 फीट लंबे और 80 से 90 किलो वजनी बताए जा रहे इस अजगर को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए,खेत से आबादी की तरफ बढ़ रहे इस विशाल सांप को देखकर लोगों में डर का माहौल बन गया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही रामनगर वन प्रभाग में सांपों का रेस्क्यू करने वाले विशाल कश्यप अपने पिता राकेश कश्यप के साथ मौके पर पहुंचे,सामने करीब 17 फीट लंबे विशालकाय बर्मीज पाइथन को देखकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई, रेस्क्यू टीम ने बेहद सावधानी के साथ पाइथन को काबू में करने की कार्रवाई शुरू की।
काफी मशक्कत के बाद विशाल कश्यप और उनके पिता राकेश कश्यप ने इस विशालकाय बर्मीज पाइथन को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया,सांप के आबादी से दूर किए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
रामनगर वन प्रभाग में तैनात रेस्क्यू करने वाले विशाल कश्यप ने बताया कि मंगलवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि टेड़ा गांव में खेत से निकलकर एक विशालकाय बर्मीज पाइथन आबादी के बीच पहुंच गया है,सूचना मिलते ही वह अपने पिता राकेश कश्यप के साथ मौके पर पहुंचे और पाइथन को सकुशल रेस्क्यू किया।
उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए गए पाइथन को अब उसके प्राकृतिक आवास यानी घने जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा,उनका कहना है कि जंगल के आसपास बसे इलाकों में अक्सर सांप और अन्य वन्यजीव भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी के करीब पहुंच जाते हैं,विशाल कश्यप ने ग्रामीणों से अपील की कि अगर खेत, घर या आबादी के आसपास कोई सांप दिखाई दे तो घबराकर उसे मारने की कोशिश न करें, इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़ सके और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।
फिलहाल विशालकाय बर्मीज पाइथन के रेस्क्यू के बाद टेड़ा गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन 17 फीट लंबे इस विशालकाय मेहमान की तस्वीर और वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी जरूर फैला दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर कोतवाली मुनस्यारी, फायर सर्विस व पुलिस लाईन की कार्रवाई

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के...

पुलिस ने 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

चंपावत जनपद के लोहाघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट...

घाट–पिथौरागढ़ मार्ग पर कल रात्रि टला बड़ा हादसा

पिथौरागढ़ पहाड़ी से अचानक आए पत्थर से बचने के प्रयास में वाहन...

कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़(धारचूला), धारचूला तहसील के अंतर्गत कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य...