Home उत्तराखंड जाजरदेवल पुलिस ने दूरस्थ क्षेत्रों में अवैध भांग की खेती की नष्ट
उत्तराखंड

जाजरदेवल पुलिस ने दूरस्थ क्षेत्रों में अवैध भांग की खेती की नष्ट

61

पिथौरागढ़

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 08.09.2026 को थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना पुलिस व पुलिस लाईन की टीम द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया।
टीम ने मड़मानले क्षेत्र के ग्राम अखुल्ली, डंगरकोट, पोगोर, बिनकोट, पुस्कटिया में लगभग 10.12 नाली भूमि में अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया। पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जनपद में नशे की खेती, तस्करी एवं कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। साथ ही पुलिस ने लोगों को नशे के दुष्परिणों की जानकारी देते हुए उनको अवैध भांग की खेती न करने हेतु जागरूक किया ।
*पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:*
अवैध भांग, चरस, स्मैक या अन्य मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल 1933 (मानस हैल्प लाईन) पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
*”नशे की खेती होगी तबाह, नशा मुक्त होगा हमारा जनपद”*

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर कोतवाली मुनस्यारी, फायर सर्विस व पुलिस लाईन की कार्रवाई

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के...

पुलिस ने 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

चंपावत जनपद के लोहाघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट...

घाट–पिथौरागढ़ मार्ग पर कल रात्रि टला बड़ा हादसा

पिथौरागढ़ पहाड़ी से अचानक आए पत्थर से बचने के प्रयास में वाहन...

कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़(धारचूला), धारचूला तहसील के अंतर्गत कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य...