Home उत्तराखंड विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
उत्तराखंड

विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

48

पिथौरागढ़। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जापान और जर्मनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ में छह से आठ माह का जापानी-जर्मन भाषा एवं व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

जिला सेवायोजन कार्यालय पिथौरागढ़ के तत्वावधान में होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञप्ति में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अथवा दिए गए लिंक के माध्यम से गूगल फार्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।

जापान में केयरगिवर के लिए अवसर
जापान में केयरगिवर पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण, जीडीए अथवा एएनएम योग्यता रखने वाली महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण शुल्क 64 हजार रुपये निर्धारित है।

जर्मनी में असिस्टेंट नर्स पद के लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम योग्यता रखने वाले महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष है और वेतन करीब 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह बताया गया है। प्रशिक्षण निश्शुल्क होगा, हालांकि 30 हजार रुपये की जमानत धनराशि का प्रावधान है।

प्रशिक्षण के दौरान उत्तराखंड सरकार की ओर से निःशुल्क भोजन के साथ आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण शुल्क में 20 प्रतिशत तथा संबंधित प्रशिक्षण ऋण के ब्याज में 75 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय पिथौरागढ़ के दूरभाष नंबर 05964-225589, 7417471707 और 7310964787 पर कार्यालय समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। विज्ञप्ति में आवेदन के लिए tinyurl.com/pithoversease लिंक और क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर कोतवाली मुनस्यारी, फायर सर्विस व पुलिस लाईन की कार्रवाई

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के...

पुलिस ने 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

चंपावत जनपद के लोहाघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट...

घाट–पिथौरागढ़ मार्ग पर कल रात्रि टला बड़ा हादसा

पिथौरागढ़ पहाड़ी से अचानक आए पत्थर से बचने के प्रयास में वाहन...

कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़(धारचूला), धारचूला तहसील के अंतर्गत कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य...