चम्पावत*
*नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस*
*ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान —396 ग्राम चरस के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार*
*मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* के ” *ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान*” को सफल बनाने के लिए चम्पावत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* , द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी /निरीक्षक / थानाध्यक्ष/एसओजी को आदेशित किया गया है
दिनांक 10.08.2026 को *श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत* के पर्यवेक्षण में एसओजी एवं कोतवाली चम्पावत पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान बनलेख से करीब 200 मीटर पूर्व, टनकपुर-पिथौरागढ़ मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल संख्या UK06BH-2561 को रोक कर तालाशी ली गया तो अभियुक्त द्वारा परिवहन कर रहें 396 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
👤 *गिरफ्तार अभियुक्त*
1. राम सिह कैडा पुत्र अमर सिह कैडा नि0 विहिगिधौर थाना नानकमत्ता जिला उधमसिहनगर उम्र 45 वर्ष
🚔 बरामदगी
💰 396 ग्राम अवैध चरस
🏍️ 01 मोटरसाइकिल (UK06BH 2561)
चम्पावत पुलिस की अपील
यदि आपके आसपास कहीं भी मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
📞 आपातकालीन सेवा: 112
📞 मानस हेल्पलाइन: 1933
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।














Leave a comment