जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बीते दिनों एसओ थल गणेश दत्त भट्ट मय टीम, एसओ नाचनी मंगल सिंह मय टीम, पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से उपलब्ध पुलिस बल एवं अग्निशमन दल द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम अगन्या, सौगांव, पत्रौली, ख़राली क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
वहीं संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दोनों ग्रामों में कई नाली भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल को नष्ट किया गया।
इस दौरान पुलिस द्वारा मौके पर भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट करते हुए क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खेती के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया।














Leave a comment