Home उत्तराखंड लगातार बारिश से रालम-मरछाली पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त, जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने जिलाधिकारी से तत्काल मरम्मत की मांग की
उत्तराखंड

लगातार बारिश से रालम-मरछाली पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त, जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने जिलाधिकारी से तत्काल मरम्मत की मांग की

9

पिथौरागढ़

मुनस्यारी। विकासखंड मुनस्यारी के मल्ला जोहार क्षेत्र में मरछाली से रालम को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पैदल मार्ग क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से माइग्रेशन में गए ग्रामीणों के साथ-साथ रालम एवं मरछाली के लोगों तथा भेड़ पालकों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों की आवाजाही के लिए यह पैदल मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं, भेड़-बकरियों के साथ आवाजाही करने वाले भेड़ पालकों के सामने भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य मदकोट-मुनस्यारी श्रीमती भावना दानू ने जिलाधिकारी महोदय से मांग की है कि जनहित एवं सुरक्षा को देखते हुए क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का तत्काल शीघ्र मरम्मत कार्य करवाया जाए तथा आवाजाही को सुचारू किया जाए।

उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के कई पैदल मार्ग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा संवेदनशील मार्गों का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षात्मक एवं मरम्मत कार्य किए जाने की आवश्यकता है, ताकि रालम एवं मरछाली के ग्रामीणों के साथ-साथ माइग्रेशन में गए परिवारों और भेड़ पालकों को राहत मिल सके।
जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और क्षेत्रवासियों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुचारू हो सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर कोतवाली मुनस्यारी, फायर सर्विस व पुलिस लाईन की कार्रवाई

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के...

पुलिस ने 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

चंपावत जनपद के लोहाघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट...

घाट–पिथौरागढ़ मार्ग पर कल रात्रि टला बड़ा हादसा

पिथौरागढ़ पहाड़ी से अचानक आए पत्थर से बचने के प्रयास में वाहन...

कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़(धारचूला), धारचूला तहसील के अंतर्गत कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य...