Home उत्तराखंड मुस्लिम वक्ती ने लिव इन में रह रही हिंदू महिला की 14 साल की बच्ची को दुष्कर्म कर किया गर्भवती
उत्तराखंड

मुस्लिम वक्ती ने लिव इन में रह रही हिंदू महिला की 14 साल की बच्ची को दुष्कर्म कर किया गर्भवती

37

उत्तराखंड राज्य के

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है।

यहां पर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला निवासी मोहम्मद नजीर पुत्र मोहम्मद अजीज अहमद नाम के एक व्यक्ति के द्वारा लिव इन में साथ रह रही हिंदू महिला की 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर महीनो तक दुष्कर्म करने की घिनौनी करतूत को अंजाम दिया गया है।

मोहम्मद नजीर की इस करतूत के कारण 14 साल की हिंदू नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई है। नाबालिग किशोरी की तबीयत खराब होने पर गर्भवती होने की बात सामने आई है। जिसके बाद नाबालिग किशोरी के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मोहम्मद नजीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला निवासी मोहम्मद नजीर नाम के व्यक्ति के साथ एक हिंदू महिला पिछले 3 साल से अपनी 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ लिव इन में रह रही थी। करीब 6 दिन पहले नाबालिग किशोरी की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद नाबालिग किशोरी को उपचार के लिए डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर के द्वारा नाबालिग किशोरी को तीन महीने की गर्भवती बताया गया है। नाबालिग पुत्री के गर्भवती होने की बात सुनकर माँ के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जिसके बाद हिंदू महिला के द्वारा नाबालिग किशोरी से विश्वास में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद नाबालिग किशोरी ने अपनी माँ को बताया की मोहम्मद नजीर नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है और किसी को बताने पर डरा धमकाकर चुप रहने को कहता है।

हिंदू महिला के द्वारा घटना की जानकारी अपने भाई को दी गई। जिसके बाद नाबालिग किशोरी के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी मोहम्मद नजीर पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मोहम्मद नजीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी मोहम्मद नजीर को रेलवे स्टेशन रुड़की के पास से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज मंगलवार को बातचीत में बताया की आरोपी मोहम्मद नजीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...