Home उत्तराखंड अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर कोतवाली जौलजीबी, फायर सर्विस व पुलिस लाईन की कार्रवाई
उत्तराखंड

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर कोतवाली जौलजीबी, फायर सर्विस व पुलिस लाईन की कार्रवाई

76

पिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 15.09.2026 को एसएचओ कोतवाली जौलजीबी हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 सतेन्द्र पाल सिंह, अपर उ0नि0 सुन्दर सिंह, का0 चालक महेश बोरा, हो0गा0 अनन्त नाथ पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से उपलब्ध पुलिस बल एवं अग्निशमन दल व पुलिस दूरसंचार कर्मी मय ड्रोन द्वारा संयुक्त रूप से दूरस्त ग्राम मल्ली मेतली, देथल व बाननी क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त ग्रामों में अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल को नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा मौके पर भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट करते हुए क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खेती के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया।

जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी अथवा बिक्री की सूचना तत्काल 1933 पर दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...