Home उत्तराखंड नाबालिक से दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को सुनाई 20 साल की सजा, 40 हजार जुर्माना*
उत्तराखंड

नाबालिक से दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को सुनाई 20 साल की सजा, 40 हजार जुर्माना*

15

*सशक्त विवेचना एवं प्रभावी पैरवी फलस्वरूप न्याय सुनिश्चित*

*नाबालिक से दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को सुनाई 20 साल की सजा, 40 हजार जुर्माना*

पिथौरागढ़ पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी के फलस्वरूप धारचुला क्षेत्र से दो नाबालिक बालिकाओं को बहला फुसलाकर ले जाना तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के एक मामले में न्यायालय द्वारा अभियुक्त को दोषसिद्ध पाते हुए कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

दिनांक 03 फरवरी 2024 को कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत शिकायतकर्ता की तहरीर पर उसकी नाबालिक पुत्री व उसकी दोस्त घर से कहीं चली गयी हैं । पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई कर उक्त मामले में अभियुक्त इरफान निवासी ग्राम नगरिया, इज्जतनगर बरेली उ0प्र0 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था । अभियुक्त द्वारा दोनों नाबालिकों को बहला फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई थी । मामले में कोतवाली में धारा 354/ 363/ 376(2)(i)(n)(3) बीएनएस व 5(1)/6/7/8  पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
विवेचक उ0नि0 मेघा शर्मा द्वारा साक्ष्यों का गहन संकलन कर दिनांक 03 अप्रैल 2024 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।
मामले में पैरवी सहायक निदेशक अभियोजन श्री राकेश चन्द के पर्यवेक्षण में विशेष लोक अभियोजक पोक्सो श्री प्रेम सिंह भण्डारी द्वारा की गई। सुनवाई उपरांत न्यायालय सत्र न्यायाधीश पिथौरागढ़ श्री धनंजय चतुर्वेदी द्वारा अभियुक्त इरफान उपरोक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास तथा 40 हजार रूपये जुर्माना से दण्डित किया गया । जुर्माना अदा न करने पर 6 माह अतिरिक्त कारावास भोगने पड़ेगा ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट पोस्ट

Related Articles

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत SNSGPG कॉलेज के छात्र सुजल ऐरी का IIM काशीपुर के EDP कार्यक्रम के लिए चयन

नारायण नगर, पिथौरागढ़। देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY) के अंतर्गत संचालित उद्यमिता विकास...

908 ग्राम चरस बरामद; कथित सप्लायर के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज*

*जनपद चम्पावत* *ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी का प्रहार, 908 ग्राम चरस...