Home उत्तराखंड दुःखद खबर – माँ बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड

दुःखद खबर – माँ बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

25

उत्तराखंड राज्य के

अल्मोड़ा के धौलछीना से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

यहां भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रही मां-बेटी समेत तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा भैंसियाछाना ब्लॉक के हरड़ा गांव के पास हुआ, जहां एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में हरड़ा निवासी 48 वर्षीय बसंती गैड़ा, उनकी 15 वर्षीय बेटी अंजली और वाहन चालक हयात सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि तीनों पिथौरागढ़ के पाली गांव से भाई दूज मनाकर वापस लौट रहे थे।

घर से महज एक किलोमीटर पहले ही यह हादसा हो गया। दुर्घटना स्थल सुनसान होने के कारण रातभर किसी को हादसे की भनक तक नहीं लगी।

सुबह जानकारी मिलने पर ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों शवों को खाई से बाहर निकाला। मां-बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हल्दू गांव के भौरा तोक में अज्ञात कारणों के चलते दो घास के लुट्टे जलकर खाक

पिथौरागढ़ जनपद के नेपाल सीमा से सटे हल्दु ग्राम सभा के तोक...

राज्य स्थापना दिवस पर पिथौरागढ़ में विविध कार्यक्रम आयोजित, राज्य आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान को किया नमन

पिथौरागढ़ राज्य स्थापना दिवस पर पिथौरागढ़ में विविध कार्यक्रम आयोजित, राज्य आंदोलनकारियों...