Home उत्तराखंड सेल्फी के चक्कर में जान पर बन आई, देवदूत बन पहुंची पिथौरागढ़ पुलिस
उत्तराखंड

सेल्फी के चक्कर में जान पर बन आई, देवदूत बन पहुंची पिथौरागढ़ पुलिस

12

पिथौरागढ़

कोतवाली जौलजीबी पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा नदी में फंसे युवक को सुरक्षित बचाया

जौलजीबी मेला घूमने गये भागीचौरा, कनालीछीना निवासी मनोज सिंह कन्याल काली नदी का जलस्तर कम होने पर फोटो वं वीडियो बनाने के लिए नदी के बीच एक पत्थर पर चले गए। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वह बीच नदी में फंस गए।
सूचना मिलते ही मेला चौकी प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और SDRF के सहयोग से अपनी जान की परवाह किए बिना त्वरित कार्रवाई एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को सकुशल रेस्क्यू कर लिया।
इस साहसिक रेस्क्यू में अपर उ0नि0 महेश चन्द्र पंत एवं पुलिस जवान महेश बोरा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेला प्रशासन एवं मेला समिति द्वारा पुलिस की तत्परता एवं मानवीय कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:* नदी-नालों के बीच फोटो एवं वीडियो बनाने के लिए न जाएं। जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
खाकी का कर्तव्य, हर परिस्थिति में जीवन की रक्षा!

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कुसेरी-सिलोनी मोटर मार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण को शासन से मिली स्वीकृति,

पिथौरागढ़, *कुसेरी-सिलोनी मोटर मार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण को शासन से मिली स्वीकृति,...

भीषण सड़क हादसा 12 लोगों की मौत अनेकों लोग घायल

उत्तराखंड अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी में सोमवार रात करीब 9 बजे...

सन 62 युद्ध के शहीद नैन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पिथौरागढ़ दिनांक 15 नवंबर 26 डीडीहाट ब्लॉक के ग्राम सभा नानपापो के...

मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़...