Home उत्तराखंड नारायण नगर महाविद्यालय के एथलीटों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
उत्तराखंडसमाज

नारायण नगर महाविद्यालय के एथलीटों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

171

पिथौरागढ़ – संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर के खिलाड़ियों ने सोवन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया।

इस प्रतियोगिता में भरत सिंह धामी ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक तथा चक्र-क्षेपण में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं सूरज चन्द ने तारगोला-क्षेपण में रजत पदक अर्जित किया। नितिन सिंह बोरा ने 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि गौरव कुमार ने 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) दौड़ में पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय के खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रेमलता कुमारी ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. एन. एस. धारियाल, डॉ. सुधीर कुमार तिवारी, डॉ. दिनेश कोहली, डॉ. शिखर पाण्डे, डॉ. रश्मि टम्टा, डॉ. अनुलहुदा, डॉ. विवेक, डॉ. मनोज, डॉ. रविन्द्र, डॉ. शुभम, डॉ. कुंदन प्रसाद, डॉ. मनीष, डॉ. टीका, शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता मुकेश पाण्डेय सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के निरंतर उन्नति पथ पर अग्रसर रहने की कामना की।
महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी नारायण नगर महाविद्यालय के खिलाड़ी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Skill bizz Development Foundation के तत्वावधान में गांधी चौक पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया

*पिथौरागढ़ में नशे के खिलाफ चला जागरूकता अभियान* _पिथौरागढ़, Skill bizz Development...

ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर कार को कुचला 👉देखिये वीडियो

उत्तराखंड राज्य के सितारगंज में खटीमा बाईपास पर हाईवे किनारे खड़ी उप...

बाघ ने फिर युवक को बनाया निवाला- 20 दिन के भीतर ये तीसरी घटना दहशत में लोग

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल भीमताल में वन्यजीवों का हमला रुक नही रहा...

दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड राज्य के टिहरी जनपद के चंबा-नैल-कोटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क...