पिथौरागढ़
अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, लगभग 15 नाली भूमि पर उगाई गई भांग की फसल नष्ट
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम मे संजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झूलाघाट के नेतृत्व में, थाना झूलाघाट, थाना जाजरदेवल पुलिस, पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से उपलब्ध पुलिस बल एवं अग्निशमन दल द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम सिरकुच एवं जाखपंत क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दोनों ग्रामों में लगभग 15 नाली भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल को नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा मौके पर भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट करते हुए क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खेती के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी अथवा बिक्री की सूचना तत्काल 1933 पर दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।














Leave a comment