Home उत्तराखंड कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड

कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण

28

पिथौरागढ़(धारचूला),

धारचूला तहसील के अंतर्गत कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी ने कुलागाड़ पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने ब्रिज निर्माण की कार्यदाई संस्था बीआरओ के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्रिज का कार्य त्वरित गति से किया जाए ताकि जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था संचालित की जा सके।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित संस्था बीआरओ के अधिकारियों को कहा कि यह मार्ग कई मायनों में महत्वपूर्ण है, इसलिए लोगों की जरूरतों और पर्यटन गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए पुल बनाने का काम त्वरित गति से करें, जिससे यातायात जल्द शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश यात्रा के दृष्टिगत भी पुल अति महत्वपूर्ण है, इसलिए इस कार्य में विलंब न किया जाए।

अपर जिलाधिकारी ने अस्थायी रूप से सेना के सहयोग से बनाए गए पैदल मार्ग का भी निरीक्षण किया और इस संबंध में संबंधितों को निर्देश दिए कि पैदल यात्रियों का सुरक्षित रूप से आवागमन कराया जाए। सभी संबंधित अस्थाई पुल पर तैनात रहें।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि नदी के अतिरिक्त मलबे को भी जल्द से जल्द साफ किया जाए। इस कार्य में कोताही न बरती जाए। कहा कि यदि विभागीय लापरवाही सामने आई तो कड़ी कारवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन जनता की सेवा में सदैव तत्पर है। कोई भी समस्या होने पर स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जाए, जिससे उस समस्या का निदान जल्द से जल्द किया जा सके।

यहां उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर कोतवाली मुनस्यारी, फायर सर्विस व पुलिस लाईन की कार्रवाई

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के...

पुलिस ने 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

चंपावत जनपद के लोहाघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट...

घाट–पिथौरागढ़ मार्ग पर कल रात्रि टला बड़ा हादसा

पिथौरागढ़ पहाड़ी से अचानक आए पत्थर से बचने के प्रयास में वाहन...