उत्तराखंड राज्य के टिहरी जनपद के चंबा-नैल-कोटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर अपने गांव घनसाली क्षेत्र के चकरेड़ा लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका वाहन बोलेरो कैम्फर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि वाहन में 10 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 8 की मौत व गंभीर रूप से घायल हो गए,
इस भयंकर और दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही डीएम टिहरी नीतिका खंडेलवाल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय घनसाली विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। प्रशासन द्वारा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।












Leave a comment