Home उत्तराखंड दर्दनाक हादसा गहरी खाई में गिरा वाहन दो की मौत?
उत्तराखंडसमाज

दर्दनाक हादसा गहरी खाई में गिरा वाहन दो की मौत?

88

कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र में एक कार 100 मी0 गहरी खाई में गिरी, दो की मृत्यु, एक घायल

दो दिवस पूर्व कोतवाली बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत चाख बोरा, बेरीनाग के समीप एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही 112 बेरीनाग टीम तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार* पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे।
वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे—
• उमा देवी, पत्नी पुरन सिंह, निवासी ग्राम ग्वाल, बेरीनाग, उम्र लगभग 50 वर्ष — जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेरीनाग अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
• हीरा देवी, पत्नी नरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम ग्वाल, बेरीनाग, उम्र लगभग 45 वर्ष — उन्हें भी 108 एम्बुलेंस द्वारा बेरीनाग अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया।

• चालक गोकुल, पुत्र मदन राम, निवासी बोरा आगर, बेरीनाग — पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेंटर रेफर किया गया है।

इस हृदयविदारक दुर्घटना में दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जाती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकसंतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...