पिथौरागढ़: जिले में बाल गृह की स्थापना की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता लीला बंग्याल ने राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जैसे सीमांत जिले में निराश्रित, बेसहारा और संरक्षण से वंचित बच्चों के लिए बाल गृह की अत्यंत आवश्यकता है।
लीला बंग्याल ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि वर्तमान में जिले में पर्याप्त बाल संरक्षण सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण जरूरतमंद बच्चों को अन्य जिलों में भेजना पड़ता है। इससे बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने मंत्री रेखा आर्या से पिथौरागढ़ में शीघ्र बाल गृह स्थापित करने के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत करने और प्रशासन को दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। मंत्री रेखा आर्या ने ज्ञापन पर संज्ञान लेने और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।














Leave a comment