Home उत्तराखंड दुःखद खबर भीषण हादसा पिकअप वाहन गहरी खाई में गिराकर टोंस नदी में समाया चालक का पता नही
उत्तराखंडसमाज

दुःखद खबर भीषण हादसा पिकअप वाहन गहरी खाई में गिराकर टोंस नदी में समाया चालक का पता नही

45

उत्तराखंड- बीते दिवस सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 707 (फेडिज-अटाल-त्यूनी-सनैल मोटर मार्ग) पर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई। ग्राम रिषाणु और डाडू खड के बीच एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150-200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और टोंस नदी में समा गया।
सूचना मिलते ही त्यूनी थाना प्रभारी अश्वनी बलूनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ की टीम आपदा उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया।


प्रारंभिक जांच में पता चला कि वाहन रोहड़ू से गोबर छोड़कर सहसपुर वापस लौट रहा था। वाहन में सवार एक युवक सैफ पुत्र फकीर, निवासी ग्राम भखवाड़, तहसील मोरी, जिला उत्तरकाशी, उम्र 22 वर्ष, त्यूनी में उतर गया था।

उसने बताया कि वाहन चला रहा था साहिल (पुत्र बलवीर, निवासी ग्राम सारी, पोस्ट ऑफिस हाटकोटी, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 19 वर्ष)।
थाना प्रभारी अश्वनी बलूनी ने बताया कि वाहन चालक साहिल अभी लापता है और उसकी तलाश जारी है।

 

साथ ही वाहन मालिक का भी पता लगाया जा रहा है ताकि पूरी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं खोजबीन का कार्य लगातार चला रही हैं।
यह दुर्घटना पहाड़ी क्षेत्र की खतरनाक सड़कों और संभवतः लापरवाही का नतीजा मानी जा रही है। स्थानीय लोग और प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...