जनपद चम्पावत
*चम्पावत पुलिस द्वारा 110 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार*
*बनलेख बैरियर पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी से बरामद हुई चरस, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज।*
*पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव* के निर्देशन एवं *क्षेत्राधिकारी चम्पावत श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण* के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 20.11.2026 को *कोतवाली चम्पावत पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीम* द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान बनलेख बैरियर पर एक यामाहा मोटरसाइकिल (नम्बर UK06-8392) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी से 110 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चम्पावत में धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
1. सागर गिरी उर्फ प्रिन्स दशरथ, निवासी बाजू मोड़ी, विष्णु प्रयाग मंदिर के पास, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत।
*बरामदगी:*
– 110 ग्राम चरस।
– एक यामाहा मोटरसाइकिल संख्या UK06-8392।
📢 *चम्पावत पुलिस की अपील*
चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।












Leave a comment