Home उत्तराखंड बड़ी खबर- यहाँ गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत 5 घायल
उत्तराखंडसमाज

बड़ी खबर- यहाँ गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत 5 घायल

67

उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा ताकुला बागेश्वर मोटर मार्ग में चुराड़ी बसोली के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक वर्षीय बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई।

जबकी 5 गंभीर घायलों को पीएचसी ताकुला में प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

दुर्घटना शाम को लगभग 6 बजे हुई और दुर्घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल ताकुला के झिझाड़ गांव में दिल्ली से बारात आई थी। गुरुवार को शादी में भाग लेने के बाद सभी लोग वापस दिल्ली को जा रहे थे। बसोली से लगभग दो किलोमीटर आगे पहुंचने पर बारातियों की कार DL 9 CBH 8402 चुराड़ी बैंड से नीचे गिर गई। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।

दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा ताकुला पुलिस चौकी में जानकारी दी। पुलिस, एसडीआरएफ तथा ग्रामीणों की मदद से सभी को मुख्य मोटर मार्ग में पहुंचाया गया इसके बाद पीएचसी ताकुला में चिकित्सकों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। तथा घायलों को हायर सेंटर अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तथा परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...