Home उत्तराखंड NSS के स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को दिया स्वच्छता रखने का संदेश
उत्तराखंडसमाज

NSS के स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को दिया स्वच्छता रखने का संदेश

39

पिथौरागढ़

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)* के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओगला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का *छठा दिवस (26-02-2026)* उत्साह और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ।

शिविर में स्वयंसेवियों की के दिन की शुरुआत नई उमंग और उत्साह के हुई स्वयंसेवियों को बहुत कुछ सीखने को मिला। जिस प्रकार से शिविर में दिन बढ़ते जा रहे है सभी स्वयंसेवियों को प्रतिदिन बहुत कुछ अनुभव मिलता जा रहा है।

प्रतिदिन की भांति प्रातःकालीन सत्र में योग प्रशिक्षक *उमा दिगारी* द्वारा छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने जीवन में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है। योगाभ्यास के उपरांत स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

सुबह संध्या काल में स्वयंसेवियों द्वारा नुक्कड़ नाटक की तैयारी की।
इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा ओगला चौराहे में स्वच्छता के प्रति जागरूकता रेली निकाली गई जिसने समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया ।

तत्पश्चात ओगला बाजार के चौराहे पर नुक्क्ड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जिसका उद्देश्य समाज को सस्वच्छता रखने का संदेश देना था । इसके अतिरिक्त नाटक ने समाज को सस्वच्छता के दुपरिमानों से अवगत कराया ।

स्वयंसेवियों के इस जोशीले नाटक का समाज पर काफी प्रभाव पड़ा , दर्शकों द्वारा नाटक की सराहना की गई । नाटक के दौरान संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर के सभी गुरुजन एवं प्रोफेसर डॉ प्रेमलता पंत में उपस्थित थीं। थाना प्रभारी अस्कोट एवं ओगला से बसंत पंत एवं सुरेश कंबोज भी उपस्थित थे।

अपराह्न सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश कोहली में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में डीडीहाट तहसील से तहसीलदार सुश्री पिंकी आर्या जी स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन करने के लिए उपस्थित थीं। पिंकी आर्या द्वारा स्वयंसेवियों को अपने लक्ष्य के प्रति जागरूकता रखने की सीख दी उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनको अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहना होना ।

मैम पिंकी आर्या द्वारा बच्चों को , महिला सशक्तिकरण, मूलभूत अधिकारों, गुड टच बैड टच,आदि विषयों से संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने जिज्ञासापूर्वक प्रश्न पूछकर विषय को गहराई से समझा । इसके अतिरिक्त अन्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के प्रति अपने विचार रखे गए।

दिवस के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश कोहली द्वारा सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

NSS शिविर के पंचम दिवस की शुरुआत से अंत तक स्वयंसेवियो को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला इसके अतिरिक्त ग्रामीण परिवेश एवं साइबर क्राइम से बचने के उपायों को और अधिक गहराई से जानने का मौका भी मिला।

छठा दिवस का यह आयोजन योग, पर्यावरण संरक्षण , स्वच्छता अभियान : ग्रामीण परिवेश में जागरूकता , और बौद्धिक विकास के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिसने स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...