मसूरी। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मसूरी-देहरादून मार्ग पर पावर हाउस से आगे हनुमान मंदिर के पास भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।
प्रशासन ने लोगों से मौसम साफ होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।














Leave a comment