*जनपद पिथौरागढ़
*सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेकर मुनस्यारी पुलिस की कार्रवाई*
*
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025” को सफल बनाने हेतु जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष मुनस्यारी श्री अनिल आर्या एवं चौकी प्रभारी मदकोट श्री योगेश कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम बौना क्षेत्र में निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। जांच के दौरान वहां लगभग 4 नाली क्षेत्रफल में उगाई गई अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया गया।
कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध भांग, मादक पदार्थों की खेती, तस्करी अथवा नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।














Leave a comment