Home उत्तराखंड अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या विदेशी नागरिकों के संबंध में पुलिस व प्रसाशन द्वारा सघन चेकिंग अभियान
उत्तराखंडसमाज

अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या विदेशी नागरिकों के संबंध में पुलिस व प्रसाशन द्वारा सघन चेकिंग अभियान

193

पिथौरागढ़ -जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक रेखा यादव* के निर्देशन में,

तहसीलदार विजय गोस्वामी, उ0नि0 अभिसूचना पी.एस. नगरकोटी, उ0नि0 संदीप पिलखवाल, म0का0 लता कोरंगा, म0का0 राखी* द्वारा अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या व अन्य विदेशी नागरिकों के संदर्भ में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नगर पिथौरागढ़ क्षेत्र में स्थानीय बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग की गयी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या व अन्य विदेशी नागरिकों की पहचान करना तथा उन्हें कानूनी कार्रवाई के तहत देश से बाहर भेजना था।

हालाँकि, इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोई भी विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में निवास करते हुए नहीं पाया गया। पुलिस विभाग इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम से अवैध प्रवासियों के खिलाफ निरंतर निगरानी और जांच को प्रोत्साहित करता है।

इस अभियान ने स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। प्रशासन ने भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...