Home उत्तराखंड सन 62 युद्ध के शहीद नैन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
उत्तराखंडसमाज

सन 62 युद्ध के शहीद नैन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

241

पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट ब्लॉक के ग्राम सभा नानपापो के बथी टोक मै शहीद सैनिक नैन सिंह कन्याल की पुण्यतिथि पर शहीद स्मृति पटल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

आपको बता दे शहीद नैन सिंह का जन्म 24 दिसंबर 1942 को ग्राम सभा नापापों के बथी तोक में हुआ उनके पिताजी श्री किशन सिंह कन्याल और माता जी का नाम खीमा देवी था उनके 4 पुत्र हुए जिस मै सबसे बड़ा लड़का हरि सिंह जो कृषि का कार्य करते थे

तीसरा लड़का सेना के इंजीनियर कोर से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवा निवृत्त हो चुके है सबसे छोटा भाई प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते थे नैन सिंह कन्याल दूसरे नंबर के भाई थे, और बचपन से ही सेना के प्रति उनका गहरा लगाव होने के कारण वह 25 दिसंबर 1961 को कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हो गए बरेली में ट्रेनिंग के पश्चात वह 6 कुमाऊं का हिस्सा बन कर अरुणाचल प्रदेश के वालोंग में पहुंच गए और उसी समय चाइना ने पूर्वी अरुणाचल में आक्रमण कर दिया और हमारे वीर जवानों ने 27 दिन तक उस जगह से चाइना के जवानों को मुंह तोड़ जवाब देते रहे आखिरकार चाइना को पीछे हटने से मजबूर कर दिया और लड़ते लड़ते वीर गति को प्राप्त हो गए।

आज उनके छोटे भाई लेफ्टिनेंट कर्नल गंगा सिंह (सेवानिवृत्त)द्वारा निर्मित शहीद स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस पर सभी क्षेत्रवासियों पूर्व सैनिकों तथा अतिथियों द्वारा पुष्प चक्र तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

आज आयोजित कार्यक्रम पर सर्वप्रथम संगठन धर्म गुरु नवीन गुरु रानी द्वारा मंत्रोपचार के साथ शहीद की भाभी तुलसी देवी के माध्यम से पूजन कार्यक्रम को आयोजित किया गया, तत्पश्चात 11वी बटालियन डीडीहाट के असिस्टेंट कमांडर कमांडेंट दीवान सिंह कार्की जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भूपेंद्र सिंह धामी तथा पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से क्षेत्र संयोजक हयात सिंह
द्वारा पुष्प चक्र अर्पित करते हुए सभी पूर्व सैनिकों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर पूर्व सैनिक गोविन्द सिंह कन्याल,शेर सिंह चुफाल,परवीन कन्याल,हरीश महर,भूपाल सिंह,राजेंद्र जोरा,दयाल सिंह,विक्रम सिंह सेना मेडल,श्याम विश्वकर्मा,रमेश सिंह सहित समस्त नानपापो भनरा और सान देव की जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन कै लक्ष्मण सिंह देवपा तथा ना सु गोविंद सिंह कन्याल साहब द्वारा किया गया।

अमर वीर शहीद और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। दूरस्थ क्षेत्र पर इस प्रकार के कार्यक्रम को लेकर हर एक व्यक्ति द्वारा सराहना की गई, वहीं ऐसे सम्मान कार्यक्रम के लिए पूर्व सैनिक संगठन का आभार भी व्यक्त किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट पोस्ट

Related Articles

बाघ का हमला, 22 वर्षीय युवक की मौत; के बाद जंगल से बरामद हुआ शव।

उत्तराखंड कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे वन क्षेत्र तराई पश्चिमी में बाघ...

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत छात्र वैज्ञानिकों ने प्रिंटिंग प्रेस का किया शैक्षिक भ्रमण

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत छात्र वैज्ञानिकों प्रिया जोशी एवं...

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर का किया निरीक्षण

पिथौरागढ़ आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर...