Home उत्तराखंड दुःखद हादसा – सड़क दुर्घटना में तीन की मौत दो घायल
उत्तराखंडसमाज

दुःखद हादसा – सड़क दुर्घटना में तीन की मौत दो घायल

131

उत्तराखंड राज्य के

जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में तेज रफ्तार कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनके साथी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक कार सवार पांच युवक मुरादाबाद की तरफ से अलीगंज होते हुए काशीपुर की तरफ आ रहे थे।

तभी काशीपुर की तरफ से आ रहे डंपर से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार 5 में से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

डायल 112 पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया। हादसे में काशीपुर के आईटीआई कोतवाली के ग्राम कनकपुर निवासी आकाशदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, काशीपुर के कुंडा कोतवाली के ग्राम भरतपुर निवासी गुरजिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय अवतार सिंह तथा उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के ग्राम कासमपुर गढ़ी के रहने वाले मोहम्मद खादिम पुत्र मुनव्वर हुसैन की मौत हो गई जबकि काशीपुर के लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राज ए आलम पुत्र हाजी बुंदू तथा उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के थाना अफजलगढ़ निवासी मोहम्मद नईम पुत्र युसूफ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों को सौंप दिया। आशंका जताई जा रही है कि कर में सवार युवकों को नींद की झपकी आने के चलते हादसा हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...