Home उत्तराखंड आध्यात्मिक विद्यापीठ द्वारा लेफ्टिनेंट मोहित सिंह को सेवा रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया
उत्तराखंडसमाज

आध्यात्मिक विद्यापीठ द्वारा लेफ्टिनेंट मोहित सिंह को सेवा रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया

43

जाजर देवल स्थित आध्यात्मिक विद्यापीठ द्वारा लेफ्टिनेंट मोहित सिंह को युवाओं को राष्ट्रधर्म की ओर प्रेरित करने एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु

“सेवा रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में अपने उद्बोधन के दौरान लेफ्टिनेंट मोहित सिंह जी ने विद्यापीठ द्वारा संचालित — आध्यात्मिक विद्या मंदिर, भक्ति योग जागृति मिशन एवं त्रैविद्या आरोग्य केन्द्र — योजनाओं की विशेष सराहना की।

उन्होंने कहा कि इन प्रकल्पों के माध्यम से शिक्षा, आध्यात्मिक जागरण एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँच रहा है।

उन्होंने जनसमुदाय से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इन सेवा प्रकल्पों से जुड़कर अपने जीवन को स्वस्थ, संतुलित एवं आध्यात्मिक दिशा प्रदान करें।

इस अवसर पर डॉ. धनंजय भट्ट, रेखा जोशी, दीपा भण्डारी एवं बबीता देवी उपस्थित रहे।

संस्थाध्यक्ष आचार्य विजय प्रकाश जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...