Home उत्तराखंड वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ मुकदमे से भड़के पत्रकार, भाजपा नेता का फूंका पुतला
उत्तराखंडसमाज

वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ मुकदमे से भड़के पत्रकार, भाजपा नेता का फूंका पुतला

47

चंपावत- जिले के मैदानी क्षेत्र खटीमा में वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ हुए मुकदमे से चंपावत जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश फैल गया है।

जिसको लेकर चंपावत जिला मुख्यालय मोटर स्टेशन में सभी पत्रकारों ने भाजपा नेता कुलदीप राणा का पुतला दहन करते हुए जोरदार नारेबाजी की।

शनिवार को जिला मुख्यालय में चंपावत जिला पत्रकार के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली के नेतृत्व सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर भाजपा नेता कुलदीप राणा न पुतला दहन किया।

कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीते दिनों खटीमा क्षेत्र में गैस की किल्लत को लेकर वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा ने एक खबर चलाई थी। जिसको लेकर भाजपा नेता कुलदीप राणा ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जिससे जिलेभर के साथ साथ प्रदेशभर के पत्रकारों में काफी आक्रोश पैदा हो गया है। पत्रकारों का कहना है कि अगर सच्चाई दिखाने पर मुकदमे होते हैं तो उनसे पत्रकार पीछे नहीं हटेंगे।

जल्द भाजपा नेता पर करवाही नहीं होती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा। कहा कि खटीमा पुलिस ने भी बिना सत्यता जांचे एक वरिष्ठ पत्रकार पर एकतरफा मुकदमा ठोक दिया जो सरासर गलत है। जिसके बाद पत्रकार संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...