पिथौरागढ़ युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने जानकारी देते हुए कहा पिथौरागढ़ जनपद के तहसील धारचूला -तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गलाती पूल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पुल पर भारी जलभराव के कारण कई स्थानों पर गहरे गड्डे बन गए हैं, जिससे न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि पुल की नींव भी धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। यह स्थिति भविष्य में किसी बडे हादसे को न्योता दे सकती है।
इस मार्ग से रोजाना आम नागरिकों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी गजरते हैं, बावजद इसके अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवार्ड नहीं की गई है। लगातार बिगड़ती स्थिति के बावज्द संबंधित विभाग और अधिकारी मौन बने हुए हैं
ग्रामीणों और यात्रियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की समचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि इस महत्वपर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके
शीघ्र उक्त समस्या का निराकरण नहीं किया जाए तो क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधि आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।














Leave a comment