Home उत्तराखंड ओएसआर आदेश के विरोध में प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन अध्यक्ष भरत राम के नेतृत्व में डीपीआरओ के माध्यम से उठाई आदेश वापस लेने की मांग
उत्तराखंड

ओएसआर आदेश के विरोध में प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन अध्यक्ष भरत राम के नेतृत्व में डीपीआरओ के माध्यम से उठाई आदेश वापस लेने की मांग

73

पिथौरागढ़, प्रधान संगठन जनपद पिथौरागढ़ के अध्यक्ष भरत राम के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को ज्ञापन प्रेषित कर ग्राम पंचायतों के लिए ओन सोर्स रेवेन्यू (OSR) बढ़ाने संबंधी आदेश को वापस लेने की मांग की।


ज्ञापन में कहा गया कि राज्य के पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों की ग्राम पंचायतें सीमित संसाधनों, पलायन और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही हैं।

ऐसे में पंचायतों को पर्याप्त वित्तीय अधिकार एवं आय के नए स्रोत उपलब्ध कराए बिना राजस्व वृद्धि के लक्ष्य निर्धारित करना व्यावहारिक नहीं है। प्रधानों ने कहा कि इससे ग्राम पंचायतों और जनप्रतिनिधियों पर अनावश्यक दबाव बढ़ेगा तथा पंचायतों का मूल उद्देश्य ग्रामीण विकास प्रभावित होगा।


प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पंचायत प्रतिनिधियों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही कोई नई व्यवस्था लागू की जाए तथा OSR लक्ष्य पूरा न होने पर किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई या अनुदान कटौती न की जाए।


प्रधान संगठन के अध्यक्ष भरत राम ने कहा कि यदि सरकार द्वारा उक्त आदेश पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो प्रदेशभर के ग्राम प्रधान लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


ज्ञापन देने के दौरान ग्राम प्रधान चंद्रा महर, जागृति भंडारी, भावन भट्ट, आशा देवी, हिमानी जोशी, कमला वर्मा, पूजा, त्रिलोक सिंह, मनीषा वेरी, मुकेश कुमार, ललिता खड़ायत, गौरव पांडेय, रविन्द्र सिंह, बलवंत सिंह, अनिता खनका, विमला देवी सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस ने 8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने 8 ग्राम अवैध स्मैक...

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...