Home उत्तराखंड युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा देश ओर प्रदेश के युवाओं के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की
उत्तराखंड

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा देश ओर प्रदेश के युवाओं के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

119

पिथौरागढ़

आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा देश ओर प्रदेश के युवाओं के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अपना बयान जारी किया।
महर ने कहा कि जिस तरह से महेंद्र भट्ट द्वारा बच्चों को सालों शब्द का प्रयोग करना इनके असली चाल और चरित्र को दर्शाता है, भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व ये बताए कि क्या आप अपने नेताओं को युवाओं को गाली देने की ट्रेनिंग देते है क्या , जो ज्यादा गाली देगा उसे वैसा पद दिया जाएगा। इससे पहले इनके एक मंत्री प्रेम अग्रवाल द्वारा पहाड़ के लोगों को इसी तरह साले शब्द का प्रयोग का अपमानित करने का कार्य किया था जिसपर उत्तराखंड के आम जन के कड़े विरोध के बाद उन्होंने इस्तीफा देना पड़ा, आज अब इनके पार्टी का अध्यक्ष ऐसा बोल रहा है तो सोचिए इनके छोटे नेता क्या बोलते होंगे।
इनके नेता लोग आंदोलन में बैठे छात्रों को कभी आतंकवादी, कभी नक्सली ,कभी पाकिस्तानी एजेंट तो कभी देश विरोधी तक कहते आए हैं, जो असहनीय है।
में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से कहना चाहता हु कि ऐसे प्रदेश अध्यक्ष पर कार्यवाही करते हुए उन्होंने त्वरित रूप से उन्हें पद से निकाल देंना चाहिए ।
अगर जल्द महेंद्र भट्ट को पद से नहीं हटाया गया और उन्होंने सार्वजनिक रूप से देश ओर प्रदेश के छात्रों से माफी नहीं मांगी तो हम अपने छात्रों एवं युवाओं के मान और सम्मान के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ने हेतु बाध्य होंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर कोतवाली मुनस्यारी, फायर सर्विस व पुलिस लाईन की कार्रवाई

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के...

पुलिस ने 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

चंपावत जनपद के लोहाघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट...

घाट–पिथौरागढ़ मार्ग पर कल रात्रि टला बड़ा हादसा

पिथौरागढ़ पहाड़ी से अचानक आए पत्थर से बचने के प्रयास में वाहन...

कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़(धारचूला), धारचूला तहसील के अंतर्गत कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य...