Home उत्तराखंड बाघ का हमला, 22 वर्षीय युवक की मौत; के बाद जंगल से बरामद हुआ शव।
उत्तराखंड

बाघ का हमला, 22 वर्षीय युवक की मौत; के बाद जंगल से बरामद हुआ शव।

14

उत्तराखंड कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे वन क्षेत्र तराई पश्चिमी में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है,रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को चराने गए 22 वर्षीय युवक पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया,बाघ युवक को घसीटकर जंगल के भीतर ले गया,घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई,वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक जंगल में तलाश की, जिसके बाद युवक का शव बरामद हुआ,घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
दरअसल घटना आज दोपहर की है,जानकारी के मुताबिक दिलशाद पुत्र मोहम्मद गुलाम मुस्तफा, उम्र 22 वर्ष, निवासी फाटो वन गुज्जर खत्ता, ढेला, अपनी मां नूरजहां और चचेरे भाई इमरान के साथ घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर मवेशियों को चराने गया था,इसी दौरान फाटो गुज्जर खत्ते में कॉर्बेट की एंटी पोचिंग चौकी के पास अचानक बाघ ने दिलशाद पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर जंगल के अंदर ले गया,घटना के बाद परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की, करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जंगल के भीतर से दिलशाद का शव बरामद किया गया.
मृतक के मामा मोहम्मद याकूब ने बताया कि दिलशाद अपनी मां और चचेरे भाई के साथ घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर मवेशियों को चरा रहा था,इसी दौरान सफारी कराई जाने वाली सड़क से निकलकर बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर जंगल के अंदर ले गया, काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ,वहीं जानकारी देते हुए फाटो रेंज अधिकारी कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना उत्तरी फाटो बीट के कक्ष संख्या 43 की है,एक वन गुज्जर परिवार जंगल में अपने मवेशियों को चराने गया था,इसी दौरान बाघ ने युवक पर हमला कर दिया,सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई.
वहीं तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है.
वन क्षेत्रों में बाघ के हमले की इस घटना ने एक बार फिर जंगल में रहने वालेनवन गुज्जरों के परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल वन विभाग की ओर से नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट पोस्ट

Related Articles

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत छात्र वैज्ञानिकों ने प्रिंटिंग प्रेस का किया शैक्षिक भ्रमण

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत छात्र वैज्ञानिकों प्रिया जोशी एवं...

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर का किया निरीक्षण

पिथौरागढ़ आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर...