Home उत्तराखंड पुलिस ने 03 नशा तस्करों के कब्जे से 348 ग्राम चरस बरामद की
उत्तराखंड

पुलिस ने 03 नशा तस्करों के कब्जे से 348 ग्राम चरस बरामद की

0

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 348 ग्राम चरस बरामद की गई है।

तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी को भी सीज किया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि कोतवाली डोईवाला पुलिस पुरानी एयरपोर्ट रोड, जौलीग्रांट के पास चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर स्कूटी सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके पास से 210 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया। जिनकी पहचान अभिनव और आदित्य के रूप में हुई है।

वहीं कोतवाली रायवाला पुलिस ने गीता कुटीर घाट के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को 138 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान वाहिद हसन के रूप में हुई है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस द्वारा 110 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार

जनपद चम्पावत *चम्पावत पुलिस द्वारा 110 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त...

बाघ का हमला, 22 वर्षीय युवक की मौत; के बाद जंगल से बरामद हुआ शव।

उत्तराखंड कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे वन क्षेत्र तराई पश्चिमी में बाघ...

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत छात्र वैज्ञानिकों ने प्रिंटिंग प्रेस का किया शैक्षिक भ्रमण

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत छात्र वैज्ञानिकों प्रिया जोशी एवं...

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर का किया निरीक्षण

पिथौरागढ़ आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर...