Home उत्तराखंड राजकीय इंटर कॉलेज क्वीतड में कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन, विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र किये वितरित
उत्तराखंडसमाज

राजकीय इंटर कॉलेज क्वीतड में कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन, विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र किये वितरित

102


पिथौरागढ़। Aaradhya Rural Development Society, पिथौरागढ़ तथा 55 BN SSB के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज क्विटाड़ में संचालित सात दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 19 नवंबर 2025 को किया गया। समापन अवसर पर विद्यालय में एक गरिमामयी Closing Ceremony का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कैलाश चंद्र पांडे ने की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप कमांडेंट श्री त्रिभुवन प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि निरीक्षक श्री अभिषेक मिश्रा (55 BN SSB पिथौरागढ़) उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि उप कमांडेंट श्री त्रिभुवन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा—
“कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान समय की सबसे आवश्यक कौशल है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कैलाश चंद्र पांडे ने संस्था और SSB का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
Aaradhya Rural Development Society के अध्यक्ष आनंद पांडे ने बताया कि संस्था का लक्ष्य दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक मुफ्त तकनीकी शिक्षा पहुँचाना है ताकि वे भविष्य की डिजिटल आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सकें।
विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें कंप्यूटर संचालन, टाइपिंग, इंटरनेट, MS Word आदि के उपयोग में आत्मविश्वास प्रदान किया।

कार्यक्रम में SSB टीम के सदस्य, विद्यालय के शिक्षकगण और अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समापन समारोह उत्साह एवं सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...