Home उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली
उत्तराखंडसमाज

राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली

42

राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी की उपस्थिति में पौधारोपण अभियान के 546 वे दिन पौधारोपण के साथ उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली।

दिनेश गुरु रानी ने डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक की दावेदारी उत्तराखंड क्रांति दल के टिकट से केंद्रीय पदाधिकारीयों के समक्ष प्रस्तुत की।
दिनेश गुरु रानी विगत 30 वर्षों से संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष रहे। जिला ट्रेड यूनियन के विगत 17 वर्षों से अध्यक्ष हैं‌ उत्तराखंड कर्मचारी शिक्षक संगठन, उत्तराखंड जनरल ओबीसी संगठन सहित विभिन्न संगठनों में नेतृत्व किया है कुमाऊं मंडल विकास निगम में पर्यटक आवास गृह सहित साहसिक पर्यटन में प्रबंधक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा अब तक 5 लाख लोगों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई व 3 लाख से ज्यादा पौधों का रोपण किया गया।

उनके द्वारा सबसे लंबी अवधि तक पौधारोपण करने का।। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड।।‌ में नाम दर्ज है। दिनेश गुरुरानी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा पांच बार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने पर सम्मानित किया जा चुका है। उसके साथ-साथ विभिन्न संगठनों , संस्थाओं द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है दिनेश गुरु रानी ने उत्तराखंड क्रांति दल में 1984 से 1990 तक अग्रिम पंक्ति में रहकर राज्य की लड़ाई लड़ी। वहीं सरकारी सेवा में रहने के बाद वर्ष 1994 में कर्मचारियों द्वारा किया गया ऐतिहासिक आंदोलन में जिला ट्रेड यूनियन के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उन्होंने राज्य निर्माण की लड़ाई लड़ी अब राज्य को बचाने की लड़ाई अग्रिम पंक्ति में रहकर क्षेत्र की जनता को लेकर लड़ेंगे। दिनेश गुरुरानी के उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल होने पर दल के पदाधिकारीयों ने बधाई दी है
दल के शीर्ष नेता चंद्रशेखर कापड़ी निर्मल चौधरी चंद्रशेखर पुनेरा, राम सिंह गिरीश जोशी, गिरीश जोशी,मदन पोखरिया रतन गिरी गोस्वामी ,सुभाष जोशी ,गोविंद रावत ,महेश पाल ,इंद्र सिंह खोलिया, शेर सिंह शाही ,गोविंद लाल शाह ,कृपालु मेहरा सुशील पांडे सहित दल के पदाधिकारीयों ने बधाई दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...