पिथौरागढ़ – जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव* के निर्देशन में तथा *सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

थाना जाजरदेवल क्षेत्र में कार्रवाई
*थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय* के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर चेकिंग अभियान चलाया गया—
• उ0नि0 आशीष रावत द्वारा वड्डा क्षेत्र में अपर उ0नि0 महावीर सिंह डांगी द्वारा रई व पण्डा क्षेत्र में अभियान चलाया गया
चेकिंग के दौरान निम्न मकान मालिकों द्वारा किरायेदार सत्यापन न कराया पाया गया—
• पार्वती देवी (ग्राम पण्डा)
• नन्दी देवी (ग्राम धनौड़ा)
• सीमा मड़ (रई पुल के पास)
• मीना भट्ट (रई)
पुलिस टीम ने प्रत्येक के विरुद्ध 10,000 रुपये का चालान, जारी कर चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की।
🔒 *सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की पहल
यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने और किरायेदार सत्यापन की अनिवार्यता को प्रभावी बनाने हेतु की गई है।














Leave a comment